May 21, 2026

कोझिकोड विमान हादसा: दुबई से लौट रहा था विमान, दो पायलट समेत 17 लोगों की मौत

fb_img_15968329591902621141535297229221.jpg

दुबई से केरल आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान केरल के कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट (कारीपुर एयरपोर्ट) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह विमान रनवे से फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा। नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा कि विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, दो पायलट और पांच केबिन क्रू सवार थे।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। विमान हादसे में पायलट कैप्टन दीपक साठे समेत 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 123 घायल हुए हैं। इसमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे पायलट की भी मौत हो गई है।

दुबई से 191 लोगों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड इंटरनेशल एयरपोर्ट (कारीपुर एयरपोर्ट) के पास क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यह विमान रनवे से फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा और दुर्घटना का शिकार हो गया। प्लेन उड़ा रहे पायलट की मौत हो गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाडिय़ां घटनास्थल पर मौजूद हैं।

आपको बता दें कि कोझिकोड एयरपोर्ट पर विमान हादसे में कुल 20 यात्रियों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में 123 यात्री घायल हुए हैं। इसमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शारजाह में 0097165970303 पर हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किया है। लोग अपडेट के लिए कॉल कर सकते हैं।

पीएम मोदी का ट्वीट

कोझीकोड में हुए विमान हादसे से व्यथ‍ित हूं. दुख की इस घड़ी में उनके साथ हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। केरल के सीएम @vijayanpinarayi जी से बात की है. अधिकारी घटनास्थल पर हैं, जिससे प्रभावितों को सभी सहायता मिल रही है।

पुलिस के मुताबिक ये घटना करीपुर एयरपोर्ट पर शाम करीब 7.45 पर हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, दो पायलट सहित छह क्रू मेंबर फ्लाइट में सवार थे। इस फ्लाइट में 191 यात्री मौजूद थे जिसमें दस बच्चे भी हैं। विमान में सवार 191 यात्री में से 128 पुरुष यात्री, 46 महिला यात्री, दस बच्चे और सात क्रू मेंबर शामिल थे।

विमान हादसे में घायल कई यात्रियों को निकाला गया है। हादसे के बाद विमान का अगला हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. डीजीसीएम ने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading