अयोध्या : वनगमन के समय प्रभु राम के विश्राम स्थल तमसा के तट से जयश्रीराम

0

दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या जिले का प्रवेश द्वार मवई रामभक्ति में सराबोर

मवई सीमा में घुसते ही आस्था की झलक दिखा रही नेशनल हाइवे पर लगी भगवा झंडी

मवई के ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी करेंगे रामनगरी के प्रवेशद्वार पर पूजन

मवई(अयोध्या)! रामनगरी दुल्हन की तरह सज चुकी है।पूरे जिले में चहुँओर हर्षोल्लास है।सन्त समागम से लेकर आमजन में उमंग है।पावन नगरी अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए तैयार है।अयोध्या का प्रवेशद्वार मवई रामभक्ति में सराबोर है।त्रेता में प्रभु राम का विश्राम केंद्र बनी तमसा का तट हजारों दीपो से जगमग होगा तो पूरे मवई परिक्षेत्र में कहीं रामचरित्र मानस का अंखड पाठ हो रहा है तो कहीं रामनाम का संकीर्तन। चहुँ ओर हर्षोल्लास है कहीं प्रभु के प्रसाद के लिए लड्डू बनाये जा रहे तो मवई सीमा में घुसते ही नेशनल हाइवे भगवा झंडियों से आस्था को उत्साहित कर रहा है। इन पूरी तैयारियों पर मवई ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख/भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव तिवारी खुद नजर रखे हुए हैं।राजीव तिवारी कहते है कि वर्षो बाद राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है।5 अगस्त को स्वयं प्रधानमंत्री इसकी नींव रखने आ रहे है।ये हर भारतवासी के लिए अपार खुशी का समय है।इसलिए हमने अपने ब्लॉक क्षेत्र को राममय करने के लिए तमसा के उद्गम स्थल सहित क्षेत्र के सभी मठ मंदिरों में दीपोत्सव व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की है।और कुछ जगह पर अखंड रामायण रामकीर्तन का आयोजन भी शुरू कराया गया है।5 अगस्त को पूरा मवई क्षेत्र जगमग होकर खुशी मनाएगा।

हर मठ मंदिरों में जलेंगे दीप बटेंगे प्रसाद

ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि 5 अगस्त की शाम मवई ब्लॉक क्षेत्र में स्थित करीब 327 मठ मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा।साथ ही प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।5 अगस्त की सुबह ही सभी मंदिरों में प्रसाद मिट्टी के दीपक आदि पहुंचा दिया जाएगा।इन्होंने बताया कि लगभग 51 हजार दीपों की व्यवस्था की गई है।जिसे पूरे ब्लॉक में प्रज्वलित कराया जाएगा।

तमसा के उद्गम स्थल व अमौनी मठ में होगा विशेष आयोजन

राजीव तिवारी ने बताया कि 5 अगस्त को मवई क्षेत्र से निकली तमसा नदी के उद्गम स्थल बसौड़ी व गोमती नदी के किनारे स्थित अमौनी मठ में विशेष आयोजन होगा।इन दोनों प्रमुख स्थलों पर अखंड रामायण के साथ भजन कीर्तन प्रसाद वितरण के साथ 5100 दीपों से दीपोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा।अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है।बुधवार की सुबह 10 बजे हवन पूजन व शाम को दीपोत्सव आयोजन के साथ तमसा मैया की भव्य आरती होगी।जिसकी तैयारी अंतिम दौर पर है।

गांव गांव वितरित कर रहे भगवा झंडा

मंगलवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव तिवारी मवई क्षेत्र के गांव गांव पहुंच ॐ व हनुमान लला का झंडा वितरित कर रहे थे।झंडा वितरण के साथ इन्होंने क्षेत्रवासियों से आवाहन किया।कि वर्षो बाद 5 अगस्त को वो समय आ गया है।इसलिए सभी लोग अपने घर की छतों पर झंडा लगाए और शाम को घरों में दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News