June 19, 2025

अयोध्या -बीकापुर: राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के पदाधिकारियों ने किया अस्थाई गौशाला का निरीक्षण

img-20200722-wa00118830674873561973170.jpg

बीकापुर। नगर पंचायत क्षेत्र के सेमरा में संचालित की जा रही अस्थाई गौशाला में रखे गए बेसहारा गोवंश पशु पशुओं की दुर्दशा पर राष्ट्रीय गौ रक्षक दल द्वारा गहरा आक्रोश जताया गया है। राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के प्रदेश संयोजक महंत बजरंग दास द्वारा अपनी टीम के साथ बुधवार सुबह नगर पंचायत क्षेत्र के सेमरा में संचालित की जा रही अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। और गौशाला में मौजूद पशुओं के प्रति आव्यवस्था और दुर्दशा पर आक्रोश जताया तथा मौके पर फोन द्वारा शिकायत जिलाधिकारी से भी किया। गौ रक्षक दल द्वारा निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव और पशु चिकित्सा अधिकारी जेपी सिंह भी मौके पर गौशाला पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष से भी गौ रक्षक दल द्वारा पशुओं की दुर्दशा पर नाराजगी जताई गई। तथा गौशाला में मौजूद निरीक्षण रजिस्टर में नाराजगी जताते हुए निरीक्षण का ब्यावरा अंकित किया गया। गौ रक्षक दल के प्रदेश संयोजक महंत बजरंग दास ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला में पशुओं के नाद चरही में सिर्फ सूखा भूसा पाया गया, जो सड़ा हुआ था, चुनी, चोकर, हरा चारा और पशु आहार नहीं था। कीड़े भी पाए गए। तीन गाय बीमार पड़ी थी। पशुशाला में चारों तरफ गंदगी बिखरी पड़ी थी। कीचड़ भी था। पशुओं को पीने के लिए गंदा पानी था। मरे पशुओं के शव को को खुले में फेंका गया था। जो घोर आसंवेदनशीलता है। बताया कि पशुओं के साथ हो रही लापरवाही और दुर्दशा की रिपोर्ट जिले के उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। इसी दौरान कुछ ग्रामीण भी गौशाला पहुंच गए और उन्होंने भी पशुओं के साथ हो रही लापरवाही को बताया। निरीक्षण के दौरान टीम में राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल जायसवाल, तहसील प्रभारी नरेंद्र यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading