अयोध्या : भाकियू तहसील परिसर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
बीकापुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर के शहीद स्मारक पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। भारतीय किसान यूनियन द्वारा तहसील क्षेत्र के के मशरुआ बुजुर्ग ग्राम पंचायत में चकबंदी प्रक्रिया में व्याप्त गड़बड़ी को दूर करने, तहसील अध्यक्ष पर पूर्व में हुए हमले के मामले में प्रभावी कार्यवाही करने सहित 10 सूत्री मांग के निस्तारण को लेकर तारुन ब्लॉक अध्यक्ष रामकेवल वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। बुधवार को कार्यकर्ताओं द्वारा शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अधिकारियों की उदासीनता पर आक्रोश जताया गया। बुधवार को धरने में संगठन के मंडल अध्यक्ष अभय राज ब्रह्मचारी, मंडल महासचिव श्री राम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कोरी, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार, गंगा जली, कृष्णा वर्मा, मीना देवी, रामावती, राम लली, हरिराम बनवासी, राम सूरत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।