March 19, 2025

देवरिया: महिला के सामने हस्तमैथुन करने वाला थानेदार अरेस्ट, DIG ने किया बर्खास्त

fb_img_15936286348212310629539383241546.jpg

महिला फरियादी के साथ अश्लील हरकत करने वाले एसओ भीष्मपाल सिंह को पुलिस ने बस्ती से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी श्रीपति मिश्र ने आरोपी थानेदार की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी थानेदार के खिलाफ भटनी थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थाने में हस्तमैथुन का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी थानेदार भीष्मपाल सिंह फरार हो गया था।
एसपी ने थानेदार के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। देवरिया के एसपी की रिपोर्ट पर डीआईजी रेंज राजेश मोदक ने आरोपी दरोगा को बर्खास्त कर दिया। एसओ भीष्मपाल सिंह यादव वीडियो वायरल होने के बाद जिला छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और 24 घंटे के अंदर एसओ को बस्ती से गिरफ्तार कर लिया।
यह है पूरा मामला
देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र में एक महिला फरियादी जमीनी विवाद को लेकर एसओ के पास शिकायत करने गई थी। महिला की शिकायत सुनने के दौरान एसओ भीष्मपाल सिंह अश्लील हरकत करने लगा। लड़की ने एसओ का अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना लिया। थाने से निकलकर महिला ने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई और थानेदार का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस-प्रशासन ने ऐक्शन लेते हुए एसओ को सस्पेंड कर दिया।

आसपास के जिलों को भी किया गया था अलर्ट

वीडियो वायरल होने के बाद एसओ भीष्मपाल सिंह फरार हो गया। पुलिस ने उसके बारे में सूचना देने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। फरार एसओ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया था। जिसके बाद बुधवार देर शाम को बस्ती जिले से एसओ को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी रेंज राजेश मोदक ने सपी श्रीपति मिश्र की रिपोर्ट के बाद भीष्मपाल सिंह को बर्खास्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading