May 18, 2025

अयोध्या : सड़क क्रॉस कर रही पचलो गांव की महिला को स्कार्पियो ने मारी टक्कर-मौत

IMG-20200619-WA0010.jpg

हादसे में घायल महिला की सीएचसी मवई में हुई मौत,मवई थाना अंतर्गत मवई चौराहे पर हुआ हादसा,पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

मवई(अयोध्या) ! मवई थाना अंतर्गत मवई चौराहे पर गुरुवार की दोपहर एक हादसा हो गया।राजमार्ग क्रॉस कर रही एक 50 वर्षीय महिला को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।हादसे में घायल महिला की सीएचसी मवई पहुंचते ही मौत हो गई।एसआई मनोज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के मुताविक मृतक महिला तलमुन्निशा पत्नी जहरूद्दीन उम्र करीब 50 वर्ष पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलो गांव की निवासिनी है।गुरुवार की दोपहर करीब 11बजे वो बैंक से पैसे निकलवाने मवई चौराहा गई थी।इस दौरान महिला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रॉस करते समय हादसे की शिकार हो गई।मवई थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि दुर्घटना करने वाली स्कार्पियो डीएल-4सीएनबी 6268 को हिरासत में लेते हुए मृतक महिला के शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए मुख्यालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading