सुल्तानपुर: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/05/n1872371980e28d07bef2982bd897360938dbeb1f33af25b969dbb6a9723b89744077cbeba736944763656748165.jpg?fit=480%2C270&ssl=1)
बाइक से पति के साथ मायके से ससुराल आ रही कादीपुर थाना क्षेत्र के लेडुआ गांव निवासी 45 वर्षीय महिला की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई।
लम्भुआ थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव मायके से पति लक्ष्मी शंकर पाण्डेय के साथ बाइक से घर आ रही लेडुआ गांव निवासी 45 वर्षीय महिला रेखा पांडेय की सरैंया गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से चोटिल हो गई।
करुणा शंकर पाण्डेय ने परिजनों सहित सूचना 108 को दी। महिला को इलाज के लिए एम्बुलेंस 108 सेवा के माध्यम से कादीपुर सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक में पीछे से टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)