May 14, 2025

अयोध्या : शौच के लिये गयी महिला नदी में डूबी,द्वारिकापुर के निकट कल्याणी नदी में मिला शव

IMG-20200427-WA0020.jpg

मवई(अयोध्या) ! मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नौरोजपुर में सोमवार शौच को गयी एक महिला कल्याणी नदी में डूब गई।महिला का शव ग्राम मल्लहनपुरवा मजरे द्वारिकापुर के निकट कल्याणी नदी से बरामद किया गया।प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान यादव ने बताया कि ग्राम नौरोजपुर के श्यामलाल की पत्नी रेनू (30) वर्ष सोमवार को प्रातः करीब 6 बजे शौच को गयी थी।जब वह काफी समय तक वापस नही लौटी तो घर वालों ने काफी खोजबीन की।लेकिन कोई सुराग नही लगा।मल्लहन पुरवा के निकट कल्याणी नदी में कुछ ग्रामीण मछली का शिकार कर रहे थे अचानक अचानक एक महिला के शव को नदी में देखा तो इसकी सूचना मवई पुलिस को दी।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान यादव,एस एस आई राम नरेश वर्मा,उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ,तथा विनय यादव मौके पर पहुंच कर शव को नदी से निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पी एम के लिये भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नही था।शौच करते समय उसका पैर नदी में फिसल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading