July 27, 2024

बाराबंकी : एसपी के आदेश पर पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी शाकिब

0

दरियाबाद(बाराबंकी) ! शौंच गई महिला से दुष्कर्म के आरोपी शाकिब पुत्र हलीम को एसपी के आदेश के बाद धर दबोचा गया। दरियाबाद पुलिस ने दरिंदे युवक को केंहौरा से गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का दावा किया है। सांसद व विधायक ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी व डीजीपी से वार्ता की थी। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में तेजी आई। बताया जा रहा है कि एसपी के आदेश पर गिरफ्तारी हुई।

दरियाबाद थाने के गांव निवासी महिला से युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला ने दो युवकों पर आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर शाकिब पुत्र हलीम के विरुद्ध विधायक सतीश शर्मा के हस्ताक्षेप के बाद एससीएसटी व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर विधायक ने सांसद लल्लू सिंह को मामलें से अवगत कराया। सांसद ने पुलिस महानिदेशक व अपर सचिव से कार्रवाई की बात कही। शुक्रवार को एएसपी अशोक शर्मा ने गांव पहुंच बयान दर्ज किए। आरोपी की गिरफ्तारी शनिवार को होने जाने की चर्चा हुई, लेकिन दोपहर तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की। जांच जारी की बात कही गई। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ढुलमुल रवैये को लेकर विधायक ने एसपी से वार्ता की। एसपी को पूरे मामलें से अवगत कराते हुए विधायक ने गिरफ्तारी की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शाकिब को केंहौरा से गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज अलियाबाद धर्मेन्द्र सिंह ने केंहौरा से हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए आरोपी को आवश्यक लिखापढ़ी कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई हुई। एसएचओ शिवाजी सिंह ने बताया कि आरोपी को केंहौरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News