अयोध्या : भाजपा जिला महामंत्री अशोक कसौधन की अगुवाई में रूदौली नगर के जरूरत मंदों को राशन वितरित किया

अयोध्या : कोरोना महामारी से जंग लड़ते हुए शासन प्रशासन के साथ साथ भाजपा कार्यकर्त्ता लगातार जरूरतमंदों की सेवा के मे लगे हुए है।इसी क्रम में भाजपा के जिला महामंत्री/ पूर्व पालिकाध्यक्ष रूदौली अशोक कसौधन की अगुवाई में लाॅकडाउन के चलते रूदौली के मोहल्ला नयागंज मे रसूलबक्स, कायस्थाना , मंगलबाजार व नयागंज के जरूरत मंदों को उप जिलाधिकारी विपिन सिंह की उपस्थिति में राशन वितरित किया गया वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप अधिक ना बढ़ने पाएं इसलिए देश में लाॅकडाउन के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश वासियों से विनम्र आह्वान किया की लक्ष्मण रेखा को ना पार करे आप सभी के इस सहयोग से निश्चित ही कोरोना हारेंगे और भारत जीतेगा।
नयागंज वार्ड के सभासद उमाशंकर कसौधन का संकल्प भूखा न रहे कोई ऐसा प्रयास है
कोरोना को हराने के लिए लगातार बिना अपने जीवन की परवाह किए लगे ऐसे योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया उपरोक्त राशन वितरित मे भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य शिवराम यज्ञसेनी, नगर पालिका परिषद रूदौली के अधिशाषी अधिकारी रणविजय सिंह, चौकी प्रभारी रवीश यादव , सभासद कुलदीप सोनकर, नामित सभासद विश्वनाथ तिवारी, भाजपा नगर महामंत्री मनीष आर्य, सचिन कसौधन, लेखपाल रूदौली, कानूनगो रूदौली आदि मौजूद रहे।
