अयोध्या : …तो रुदौली में ऐसे होगा लॉक डाउन का पालन,बैंकों में नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200416-WA0020.jpg?fit=640%2C296&ssl=1)
रुदौली (अयोध्या) : लाॅक डाउन का पालन कराने में पुलिस प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है, लेकिन नगर स्थित बैंकों में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ लॉक डाउन का उल्लंघन कर रही है। यहां पर न तो शारीरिक दूरी का पालन बैंक कर्मी करा रहे हैं और न ही ग्राहकों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। बैंक से लेकर मुख्य मार्गों पर अफरातफरी का माहौल है। यह भीड़ नोटबंदी की याद ताजा कर रही है।
मंगलवार को नगर के एसबीआई, बीओ आई, पीएनबी, बीओबी, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक सहित अधिकतर बैंकों में बड़ी संख्या में ग्रहकों की भीड़ नजर आई। ग्राहकों का कहना है कि यह भीड़ की समस्या बैंकों में किए जा रहे कार्य की रफ्तार सुस्त होने से है। भीड़ की यह समस्या लगभग एक सप्ताह से देखी जा रही है। सोमवार से यह भीड़ और बढ़ गयी है। लोगों ने बताया ऐसी ही समस्या नोट बंदी के समय उत्पन्न थी। घंटों लाइन में लगा रहना पड़ता था। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। बैंक प्रबंधक बताते हैं कि इसी दौरान दैनिक मजदूरों, जाब कार्ड धारकों, विधवा व विकलांग पेंशन भी आ गयी है। जिससे भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि बैंकों में भीड़ के बावजूद शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए सख्ती बरती जा रही है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/PicsArt_11-30-08.10.06.jpg?resize=100%2C100)