अयोध्या : पांच बजते ही घंटा व शंख की ध्वनि के गूंज के बीच पहुंची पटरंगा पुलिस का हुआ अभिनंदन

0

लोगों को हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद लेते हुए गलियों से गुजरे एसओ व फोर्स,घंटा घरियार की ध्वनि के बीच खाकी का हुआ सत्कार।

पटरंगा(अयोध्या) ! मन में कोरोना वाइरस को हराने का जज्बा लिए पूरे दिन जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में जुटी पुलिस का पटरंगा वासियों ने जोरदार स्वागत किया।घंटा घरियारी थरिया शंख व तालियों की गड़गड़ाहट के बीच निकली पटरंगा फोर्स हाथ जोड़कर लोगों का अभिभादन स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया।

पटरंगा के दरोगा रमेश पांडेय अभिषेक त्रिपाठी मनोज प्रजापति विनय सिंह रोहित यादव अब्दुल हमीद के साथ थानाध्यक्ष संतोष सिंह का गायत्रीनगर पटरंगा मंडी लोधपुरवा रानीबाजार मखदूमपुर आदि गांव के लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया।एसओ संतोष सिंह ने बताया क्षेत्र के लोगों ने स्वयं जनता कर्फ्यू का व्यापक समर्थन किया।एसओ ने बताया कि क्षेत्रीय जनता ने सुबह की अपने रोजमर्रा के काम जैसे दूध लाना व अन्य जरूरी सामान लाने का काम सुबह सात बजे से पहले ही निपटा दिया और फिर घरों के अंदर बैठ गए।

क्षेत्रीय सड़कें सूनी रही। सड़कों पर पुलिस व आवश्यक सेवाओं में जुटे लोग ही नजर आ रहे हैं।और शाम को पांच बजते ही लोग गली मोहल्लों में घर के आंगन पर छतों पर घंटी, शंख,तालियां की गूंज सुनाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News