भदोही:18 साल की दुल्हन के ससुराल पहुंचा उसका पड़ोसी, बंधक बना 5 दिन तक किया रेप

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के चौरी थानाक्षेत्र के एक गाँव में विवाहिता को बंधक बनाकर पांच दिन तक कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी सूर्यभान ने शुक्रवार को बताया कि 18 वर्षीय महिला का विवाह तीन महीने पहले हुआ था और उसके गांव का निवासी विशाल सरोज पांच दिन पहले उसकी ससुराल पहुंचा और बताया कि उसकी मां बीमार है।
उन्होंने बताया कि सरोज ने विवाहिता से कहा कि वह उसे लेने आया है, जिस पर ससुराल वालों ने विवाहिता को सरोज के साथ विदा कर दिया। सूर्यभान ने बताया कि सरोज ने महिला को मायके ना ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और पांच दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि इस बीच विवाहिता के ससुराल वाले जब बीते बुधवार को उसकी मां का हालचाल जानने उसके घर पहुंचे को विवाहिता को वहां न पाकर हैरान रह गये। उन्होंने बताया कि उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिस पर पुलिस ने सरोज के खेत में बने एक कमरे से विवाहिता को बरामद किया। मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सरोज गुरुवार रात वाराणसी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
