31 जनवरी को रिटायर होंगे DGP ओपी सिंह

लखनऊ (LUCKNOW): उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह 31 जनवरी को रिटायर होंगे। सेवा विस्तार की खबरों को डीजीपी ने खारिज किया है। डीजीपी ओपी सिंह ने ऐसी किसी चर्चा को नकार दिया है, कहा सब सब कयासबाजी है।
रविवार को यह खबर चर्चा में आई थी कि DGP ओपी सिंह को 3 महीने का सेवा विस्तार मिल सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद गृह विभाग ने डीजीपी के एक्सटेंशन की फाइल केंद्र सरकार को भेजी। पर आज डीजीपी ओपी सिंह ने खुद ही इस चर्चा को विराम दे दिया।
डीजीपी ओपी सिंह वर्ष 1983 बैच के आइपीएस अफसर हैं। रिटायरमेंट के बाद वह अपने लिए एक अगले ठिकाने की तलाश में हैं। उत्तर प्रदेश डीजीपी ओपी सिंह मुख्य सूचना आयुक्त के पद की दौड़ में शामिल हैं। राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी 16 फरवरी 2020 को रिटायर हो रहे हैं।
