July 12, 2026

पुलिस ने बीस  गोवंशीय पशु को किया बरामद, दो लोग गिरफ्तार।

img-20200109-wa00272118921515939969988.jpg

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों व गोवंशीय पशुओं को गोवध के लिए ले जाने वाले पशु तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अयोध्या के मार्ग दर्शन व प्र0नि0 दीपेन्द्र सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 दीपक कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुबारकगंज चौराहा थाना रौनाही, 23.09 बजे बरामद किया गया तथा 20 राशि गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बचाया गया । उक्त वाहन को थाना पर लाकर उ0नि0 श्री दीपक कुमार पाण्डेय द्वारा मु0अ0सं0 03/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11घ पशु क्रूरता अधिनियम बनाम राजेश कुमार पुत्र रज्जन प्रसाद नि0ग्राम ऐमातपुर कौण्डर थाना असोथर जनपद फतेहपुर आदि 04 नफर का अभियोग पंजीकृत कराया गया । बरामद 20 राशि गोवंशीय पशुओं का मेडिकल कराने हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी तथा गोवंशीय पशुओं के सुपुर्दगी हेतु कार्यवाही की जा रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading