आस लगाये बैठे पात्रो को नही मिल सका कम्बल मायूस होकर बैरक वापस

अयोध्या। सामने आयी तहसील प्रशासन व जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही नजर आयी । तहसील रुदौली क्षेत्र के सुजागंज में पहुँचे भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व फायर ब्रांड नेता विनय कटियार शिव मंदिर पक्का तालाब पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। उसी के उपलक्ष्य में पात्र, गरीब व असहाय लोगों को कंबल बितरण होना था और। सुबह से ही हजारों की संख्या में दूर दराज से पहुँचे वृद्ध व बिकलांग लोग बैरंग व मायूस होकर वापस लौटे।सूत्रो के मुताबिक ग्राम प्रधान के चहेते मे सिर्फ 5 लोगों को ही कंबल मिल पाया। तहसील प्रशासन को पहले से ही जानकारी थी। उसके बावजूद भी कंबल नही उप्लब्ध करा पाया। मामले को लेकर एसडीएम व अन्य अधिकारी मीडिया के सामने आने से कतरा रहा है।
