May 21, 2026

अयोध्या : मुफ़्ती शब्बीर हसन के निधन पर मदरसा शिक्षकों ने जताया शोक

PicsArt_12-12-08.49.38.jpg

अयोध्या ! मुल्क के एक अजीम आलिम मुफ़्ती शब्बीर हसन रिजवी के निधन पर मदरसा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुल्तान बेग सहित सैकड़ो शिक्षकों ने शोक जताया है। मुफ़्ती शब्बीर लगभग 45 वर्षो से विकास खंड सोहावल के रौनाही गांव के मदरसा इस्लामिया में तालीम दे रहे थे।उनके पढ़ाये हुए बच्चे आज इंग्लैंड और अमेरिका जैसे मुल्को में शिक्षा दे रहे है।उनका निधन बुधवार को शाम लगभग 7 बजे लखनऊ में हुआ था।जैसे उनकी निधन की खबर मिली वैसे ही उत्तरप्रदेश सहित कई प्रदेशो के मदरसों में गमी का माहौल हो गया।उनका अंतिम संस्कार रौनाही गॉव में जुमा बाद लगभग 2 बजे किया जाएगा। उत्तरप्रदेश सहित बिहार बंगाल महाराष्ट और अन्य प्रदेशों से उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोगो की आने की संभावना है।उक्त जानकारी गेरौडा गांव निवासी मास्टर उजैर अहमद ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading