अयोध्या : कुशहरी हमले में कार्रवाई को लेकर मवई पुलिस पर उठ रही उंगली
पीड़ित घायलों ने कहा न्याय के लिए अंतिम चौखट तक करेंगे फरियाद,सीओ डा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा दबंगई बर्दास्त नही,होगी निष्पक्ष कार्रवाई।

मवई(अयोध्या) ! भरी पंचायत में लाठियों से हमला करने वाले दबंगो की करतूत को सीओ ने संज्ञान में लिया है।रुदौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी डा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा है कि दबंगई कर गांव के अमन चैन को खराब करने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
बता दे मवई थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी अहिबरन व प्रेमचंद्र राम अचल के बीच रास्ते को लेकर लगभग एक वर्ष से विवाद चल रहा था।कई बार मामला थाने तक भी पहुंचा।और मामला सुलह समझौते के चक्कर मे लटका रहा।मंगलवार की शाम अहिबरन ने पुनः ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में गांव के सम्भ्रांत नागरिकों की एक पंचायत बुलाई।पंचायत की कार्रवाई शुरू होती उससे पूर्व ही लाठी डंडे से लैस लगभग एक दर्जन लोग अहिबरन व उनके परिवार पर भरी पंचायत में हमला बोल तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया।मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस दबंगो पर कड़ी कार्रवाई के बजाय उन पर मेहरबान हो गई।हमले में घायल पीड़ित पक्ष ने बताया कि मवई पुलिस जब तक तहरीर बदलवाकर अपने मन मुताविक तहरीर नही ले ली।तब तक मुकदमा नही लिखा।मन मुताविक तहरीर मिलते ही पुलिस ने एक दर्जन व्यक्तियों के विरुद्ध महज धारा 147,व 323 का अपराध दर्ज कर हमला करने वाले तीन व्यक्तियों का 151 में चालान कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।वही पीड़ित पक्ष का कहना है कि वो इस बार चुप नही बैठेंगे।न्याय के लिए अंतिम चौखट तक गोहार लगाएंगे।इन्होंने बताया कि हमला करने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन लोग शाम को पुनः घर पहुंच गए और मोहल्ले में घूम घूमकर धमकाते रहे।इस बाबत सीओ रुदौली डा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि दबंगई करने वाले के विरुद्ध पुलिस सख्त है।निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

