अयोध्या : अयोध्या के संभावित फैसले से पूर्व पटरंगा पुलिस सक्रिय

एसएसपी के निर्देश पर जिले की सीमा पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू।पीएसी व पैरामिलेट्री जवानों के साथ जिले की सीमा सहित क्षेत्र के गांव गांव में जनचौपाल के साथ फुल पेट्रोलिंग जारी।एसओ संतोष सिंह ने बताया वाहनों की सघन चेकिंग के अलावा बाहर से आने वाले वाहनों का संकलन किया जा रहा डाटा।
पटरंगा(अयोध्या) ! अयोध्या के संभावित फैसले से पूर्व जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है।एसएसपी आशीष तिवारी की अगुवाई में पटरंगा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस के जवानों की आमद हो गई है।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कर्मी पूरे क्षेत्र में फुल पेट्रोलिंग करने के साथ साथ जिले की पश्चिमी सीमा पर बैरियर लगाकर वाहनों के सघन तलाशी शुरू कर दी है।
बताते चले कि अयोध्या के संभावित फैसले से पूर्व ही देश की सुरक्षा जांच एजेंसियों द्वारा पड़ोसी देश नेपाल के रास्ते प्रदेश में कुछ आतंकी घुसने की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है।अयोध्या व बाराबंकी सीमा से जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया थाना क्षेत्र के तीन इंटर कालेज में पीएसी व पैरामिलेट्री के जवान भारी संख्या में रुके है।जो अलग अलग टोलियों में स्थानीय पुलिस बल की अगुवाई में फुल पेट्रोलिंग करने के साथ साथ चप्पे चप्पे पर नजर बनाए है।
इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा पर कैंप लगाकर बाहर से आने वाले टूरिष्ट बसों व अन्य वाहनों की सघन तलाशी के साथ साथ उनका डाटा भी संकलन किया जा रहा है।बैरियर पर 24 घंटे तलाशी अभियान जारी है।इसके अलावा सीओ धर्मेन्द्र यादव की अगुवाई में गांव गांव जनचौपाल लगाकर लोगों से शांति अमन चैन के साथ साथ आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की जा रही है।थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की सभी सीमाओं पर एक एक दरोगा पुलिस जवानों के साथ मुस्तैद है।सीमा के सुरक्षा चक्र पर भी पुलिस जवान असलहे के साथ 24 घंटे मुस्तैद है।इनका दावा है कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था ऐसी है कि परिंदा भी पर नही मार सकता।
