May 25, 2025

अम्बेडकरनगर:जलालपुर में कमल खिला कर भगवा परचम फहराने को बेताब है भाजपा

20191016_113424.jpg

गांवों में जाकर मतदाताओं को रिझाने में जुटे पार्टी के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता

जलालपुर ,अम्बेडकरनगर। विधानसभा सीट पर कब्जे के लिए जोर आजमाइश कर रही भाजपा इस बार कमल का फूल खिला कर भगवा परचम फहराने के लिए पूरी तरह से बेताब नजर आ रही है। भाजपा को अब तक जलालपुर में एक ही बार सफलता मिल पाई है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह के पिता शेर बहादुर सिंह ने ही जलालपुर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भाजपा की झोली में सीट डाली थी लेकिन उसके बाद भाजपा को कामयाबी नहीं मिल पाई।

भाजपा ने अब शेर बहादुर सिंह के पुत्र डॉक्टर राजेश सिंह को कामयाब बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रीय से लेकर बूथ स्तर तक नेता गांव-गांव घर-घर सघन जनसंपर्क अभियान छेड़ मतदाताओं को रिझाने एवं भाजपा के पक्ष में लामबंद करने का हरसंभव जतन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलालपुर में दूसरी बार बुधवार को दस्तक देने आ रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री साध्वी, निरंजन ज्योति, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल मतदाताओं से मनुहार कर एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर माहौल बना चुके हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल यहां अनगिनत फेरे लगाकर संगठन को गतिशील कर चुके हैं। रोजाना देर शाम समीक्षा भी हो रही है।

जिले के प्रभारी विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक मंत्री गिरीश यादव अनिल राजभर विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने जलालपुर में डेरा डाल रखा है। विधायक अनीता कमल संजू देवी पूर्व सांसद हरिओम पांडेय पूर्व विधायक धर्मराज निषाद त्रिवेणी राम जयराम विमल जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू अपनी अपनी टीम के साथ रोजाना जनसंपर्क कर मतदाताओं से राजेश सिंह को कामयाब बनाने की अपील कर रहे हैं।

पुत्र की कामयाबी के लिए जर्जर काया एवं अस्वस्थता के बावजूद पिता शेर बहादुर सिंह गांव-गांव घर-घर जाकर मतदाताओं से भावनात्मक जुड़ाव करते हुए मार्मिक अपील कर रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, दशरथ यादव, राणा रणधीर सिंह, जिला महामंत्री मनोज मिश्र, सुरेश कन्नौजिया, अमरेंद्र कान्त सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया, जिपंस विंध्याचल सिंह, फूलमती यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र बहादुर सिंह, सीताराम निषाद ,पूर्व जिलाध्यक्ष गण डॉ राजित राम त्रिपाठी,

रमाशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, राम प्रकाश यादव, शिव नायक वर्मा, पूर्व महामंत्री डॉक्टर शिवपूजन वर्मा ,अमरनाथ सिंह, शैलेन्द्र मिश्र ,धर्मबीर मिश्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमशीला यादव, जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, जिला मंत्री सुमन पांडेय, शिवानी सिंह, अन्नू यादव ,वरिष्ठ नेत्री अलका मिश्र, डॉक्टर पूनम राय, नीतू तिवारी ,लीलावती वर्मा, सरिता वर्मा, चेयरमैन सरिता गुप्ता, वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार मिश्र उर्फ पप्पू , डॉ कैलाश सिंह ,रामकृष्ण पांडेय ,अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी ,सुरेंद्रनाथ उपाध्याय,

मिथलेश शुक्ल, प्रतीक पांडेय, पंकज पाठक, विकास मोदनवाल, विकास यादव, स्वामीनाथ यादव ,रफत एजाज, चन्द्रभान, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार, मनोज जायसवाल, आशीष जायसवाल, अखिलेश मद्धेशिया, तिलकधारी निषाद, विनोद सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी, घसियावन मौर्य, लालजी यादव, ज्योतीन्द्र नाथ तिवारी, बलवंत सिंह ,संजय सिंह आशाराम शर्मा राम शरीक सिंह नीरज सिंह गंगा मिश्र रमाशंकर मिश्र

प्रकाश चंद्र शुक्ल राधे मोहन शुक्ल रामप्रीत गौतम नरेन्द्र यादव टीटू अजय सिंह बिंदेश पांडे आदित्य पाण्डेय मनोज गुप्ता राजित राम मौर्य भैरव मौर्य राजेश्वर पाठक बाल्मीकि उपाध्याय जय चंद गोस्वामी श्यामसुंदर त्रिवेंद्रम जायसवाल बृजेश शर्मा रामफेर अनिल सिंह इंद्रेश निषाद सहित सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारी सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष प्रदेश मंत्री संतोष सिंह के निर्देशन में गांव-गांव घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश सिंह को कामयाब बनाने की अपील कर रहे हैं।

भाजपा ने अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की जलालपुर में पूरी फौज उतार कर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने का हरसंभव जतन करना शुरू कर दिया है। यह अभियान बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी चुनावी जनसभा के बाद और चटक हो जाएगा। मंगलवार को दुलहुपुर सेक्टर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडे विंध्याचल सिंह ने धीरज सिंह घनश्याम चैबे बृजेश उपाध्याय दयाशंकर पांडे परमिंदर सिंह सुनील गुप्ता आदि के साथ सघन जनसंपर्क कर मांगे राजेश सिंह के लिए समर्थन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading