अयोध्या : खड़ी कंटेनर में घुसी मैजिक,हादसे में दो घायल
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/08/IMG-20190821-WA0082.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
मवई(अयोध्या) ! मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी कंटेनर में पीछे से एक मैजिक घुस गई जिससे मैजिक सवार चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को हाइवे किनारे खड़े एक कंटेनर में अनियंत्रित मैजिक संख्या यूपी 51 एटी 0793 पीछे से घुस गई।जिसमें चालक राम निवास वर्मा पुत्र राम पाल निवासी चैनपुर थाना पेय कुलिया जिला बस्ती को गंभीर चोट आई है।जबकि खलासी को मामूली चोट आई है।सूचना पर पहुंची हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी मवई पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने चालक के दोनों पैर फेक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।पुलिस ने छतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।मवई थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचित कर दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजवा दिया गया है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/PicsArt_11-30-08.10.06.jpg?resize=100%2C100)