रिश्ते शर्मसार: पिता के सामने चीखती- चिल्लाती रही मासूम बेटी, बनाया हवस का शिकार

महानगर के भरूलूमुख थाना क्षेत्र के भूतनाथ इलाके में रविवार रात एक बाप ने बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला।
गुवाहाटी। महानगर के भरूलूमुख थाना क्षेत्र के भूतनाथ इलाके में रविवार रात एक बाप ने बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो सन्न रह गए। उन्होंने आरोपित को दबोच लिया। खूब पिटाई की। उसके बाद पुलिस को सौप दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपित का नाम अशोक पंडित है। घटना के समय घर में पिता-पुत्री के अलावा और कोई नहीं था।
अशोक ने मासूम को रात होते ही दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपित पर इससे पूर्व अपना एक बच्चा भी बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है
