31 मार्च की सुबह मतदाताओं को जागरूक करने के लिये समाजसेवी विनोद सिंह निकलेंगे भव्य बाइक रैली
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/03/IMG-20190330-WA0006.jpg?fit=640%2C359&ssl=1)
रुदौली(अयोध्या) ! मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन के साथ साथ जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी विनोद सिंह ने भी कवायद शुरू कर दी है।विनोद सिंह रविवार को आशीर्वाद पेट्रोल पंप भेलसर से एक भव्य मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकलेंगे।ये रैली भेलसर से निकलकर रुदौली बाबा बाजार उमापुर नेवरा मवई चौराहा होते हुए पुनः भेलसर पेट्रोल पम्प पर आकर समाप्त होगी।
रैली को रुदौली उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह व सीओ धर्मेन्द्र यादव झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।रैली में मोटरसाइकिल पर मतदाता जागरूकता से सम्बंधित प्रेरक नारा को पम्पलेट लोगों में जागरूकता सम्बन्धी पत्रक बाटेंगे।साथ शपथ भी दिलाएंगे।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/PicsArt_11-30-08.10.06.jpg?resize=100%2C100)