बिहार में इंजीनियर भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी ने किया टॉप! पढ़े पूरी खबर

पटना : बिहार में जूनियर सिविल इंजीनियर पदों के लिए पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) द्वारा आयोजित परीक्षा में एक्ट्रेस सनी लियोन ने टॉप किया है। नौकरी की योग्यता परीक्षा में अत्यक्षित अंकों के साथ डिग्री में प्राप्त अंकों को मिलाकर कुल 98.5 अंकों के साथ सनी लियोन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
रिजल्ट आने के बाद अब वह जल्द ही जूनियर सिविल इंजीनियर की जिम्मेदारी संभालने वाली हैं। इससे संबंधित अधिकारिक ब्यौरा जारी कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर क्लिक करने के लिए भी कहा गया है। लेकिन, यहां सनी लियोन का मतलब एक्ट्रेस नहीं है बल्कि यह बिहार की मध्यम वर्ग की एक महिला हैं।
दरअसल, महिला के पिता का नाम लियोना लियोन है। सनी लियोन से मिलते-जुलते नाम के कारण यह गड़बड़ी सामने आई है। अब सोशल मीडिया पर यह ट्रोल हो रहा है।
यूजर्स पीएचईडी की आधिकारिक वेबसाइट में मेरिट सूची में सनी लियोन से संबंधित जानकारी का स्क्रीन शॉट लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। फिलहाल यह पोस्ट वायरल हो रहा है।
