प्रियंका गांधी के बाद अब भाभी जी ने भी थामा कांग्रेस का दामन
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आने का फैसला सियासी तौर पर काफी अहम मन जा रहा है वंही अब देश भर के लोगों के दिलों पर राज करने वाली टीवी अदाकारा, और रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11की विनर शिल्पा शिंदे भी अब राजनीति में उतर आईं हैं। ‘भाभी जी’ के रूप में मशहूर शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। शिल्पा शिंदे ने मुंबई में कांग्रेस के हाथ को थाम लिया है।
आपको बता दें कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने, चरण सिंह सपरा की उपस्थिति में शिल्पा शिंदे को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। जल्द ही मुंबई से शिल्पा के चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया जा सकता है। मशहूर टीबी ऐक्ट्रेस शिप शिंदे के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
सिनेमा जगत और टीवी कलाकारों को न सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियां अपने साथ जोड़ती हैं, बल्कि वक़्त-वक़्त पर यह सितारे खुद भी राजनीति में कदम रखते हैं। इससे पहले मशहूर फ़िल्मी सितारा करीना कपूर खान के भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाईं जा रहीं थीं।
आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस का दामन थमने के बाद सिर्फ मुंबई में नहीं बल्कि पूरे देश में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। लिहाजा उनकी फैन फॉलोविंग का ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में जगह दी है।