काले कोट वाले का काला कारनामा,वकील ने महिला से किया बलात्कार
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/01/images-366220877124551786183..jpg?fit=640%2C320&ssl=1)
काला कोट पहनकर न्याय की लड़ाई लड़ने वाले दो वकीलों ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने जैसी घटना को अंजाम दे दिया। यूपी के मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक महिला पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि महिला का आरोप है कि आरोपी उसे नशीला पदार्थ खिलाकर गंगानगर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब पीड़ित महिला गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया। महिला ने और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराई थी
इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह महिला पूर्व में एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास कर चुकी है। एसओ गंगानगर विनोद कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला ने जो आरोप लगाए हैं, अभी तक की जांच में कुछ साक्ष्य सही नहीं मिले हैं।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)