August 20, 2026

मासूम बेटे को नहीं पता.. मां इस दुनिया में नहीं रही, ‘मम्मी-मम्मी’ की चीख से गूंज उठा अस्पताल

बदायूं: गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन बुधवार सुबह एक ऐसा हादसा…

2 साल के बेटे को नहीं पता… मां इस दुनिया में नहीं रही, 'मम्मी-मम्मी' की चीख से गूंज उठा अस्पताल

<span class="img-name">गंगा एक्सप्रेस-वे हादसे में मां खो बैठा 2 साल का बच्चा। </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER INPUT </span>

बदायूं: गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन बुधवार सुबह एक ऐसा हादसा सामने आया जिसने सबकी आंखें नम कर दीं। अस्पताल के एक मार्मिक दृश्य में 2 साल के मासूम की चीख ने अस्पताल के स्टाफ से लेकर आम जनमानस तक की आंखों में आंसू भर दिए। दबी जबान लोगों के मुंह से यही निकला कि भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाएं।

मम्मी-मम्मी कहकर रो रहा मासूम

यह मार्मिक दृश्य बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पर हुए एक भीषण एक्सीडेंट से जुड़ा हुआ है। एक्सीडेंट में 2 साल के बच्चे ने अपनी मां को खो दिया और खुद गंभीर हालत में अस्पताल में पड़ा मम्मी-मम्मी चिल्ला रहा था। अस्पताल में मौजूद दूसरे मरीजों ने उसे संभाल रहे हैं। लेकिन उस मासूम को क्या पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी कार

हादसा बुधवार सुबह करीब 3:45 बजे कुंवरगांव थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 175 के पास हुआ। नेपाली परिवार अर्टिगा कार से नेपाल के रुपड़िया से चंडीगढ़ जा रहा था। अचानक बदायूं के थाना वजीरगंज के पास बन कोटा गंगा एक्सप्रेस हाईवे पर कार के सामने कुत्ता आ गया और उसे बचाने के चक्कर में कार के ड्राइवर दीपक औली संतुलन खो बैठा जिससे अर्टिगा कार पलट गई।

25 से 30 मीटर तक घिसटती चली गई अर्टिगा

कार पलटकर करीब 25 से 30 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में दो महिलाओं 28 वर्षीय दीपना खात्री पत्नी नेम बहादुर, 27 वर्षीय विपना सुनमगर पत्नी विशाल और एक युवक की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में चालक दीपक ओली, पुष्पा, ज्ञान बहादुर मल्ल, यादव पोडे, दो वर्षीय विनोद और सिमोन (10) शामिल हैं। ये सभी नेपाल के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और रुपैडिहा नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे थे।

2 साल के बच्चे की दर्दनाक कहानी

अस्पताल के बेड पर दीपना खात्री के 2 साल के बेटे मासूम विनोद को देख लोगों की आंखें भर आईं। उस मासूम को नहीं पता कि उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही। वह बेड पर पड़ा-पड़ा रोता रहा और मम्मी मम्मी कहकर पुकारता रहा। बच्चे की इस चीख ने लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। वहां मौजूद लोगों की जुबान से बस एक ही शब्द निकला कि भगवान ऐसे दिन किसी को ना दिखाएं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की तरह-तरह की मार्मिक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।इस बीच लखनऊ में गुरुवार को पॉश एरिया में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। शहर के गोमती नगर इलाके में दोपहर के समय ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading