उनकी सरकार में हर दिन अलग-अलग पीएम होंगे और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/01/15488469129006620230726431600.jpg?fit=640%2C344&ssl=1)
कानपुर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि गठबंधन में प्रधानमंत्री किस तरह बन सकते हैं, सोमवार को बहनजी, मंगलवार को अखिलेश जी, बुधवार को ममता जी, गुरुवार को शरद पवार जी होंगे, शुक्रवार को देवेगौड़ा, शनिवार को स्टालिन बन जाएंगे और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा।
अमित शाह ने आगे कहा कि, चुनाव से पहले गठबंधन के सभी नेता एनआरसी मुद्दे पर रुख जनता के सामने स्पष्ट करें कि घुसपैठिये को रहने देना चाहते हो या नहीं। देश की सुरक्षा के लिए भाजपा संकल्पित है। इससे कोई समझौता नहीं होगा। एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक कटक से अटक तक घुसपैठियों को टिकने नहीं दिया जाएगा।
अमित शाह ने भाजपा ने कहा कि कार्यकर्ता इतनी मेहनत करें कि यूपी की 74 सीटों पर जीत मिले और फिर यूपी कह सके कि हमने ही सरकार बनाई। ऐसी जीत लेकर आएं कि विरोधियों के दिल की धड़कनें तेज हो जाएं, दिल दहल जाएं कुछ भी बोल न पाएं। इसके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा जंग जीतने के लिए तैयार हैं, तो हाथ उठाकर जवाब मिला हां।
आपको बता दें कि इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय सभी नेता मंच रहे और अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बताने के साथ कार्यकर्ताओं से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)