July 27, 2024

योगी राज में महिलाओं पर लाठी-डंडे ही नहीं बल्कि कुल्हाड़ी से हो रहा है प्रहार

0

यूपी के झांसी में दबंगों ने सरे आम महिलाओं पर लाठी-डंडे ही नहीं बल्कि कुल्हाड़ी से प्रहार करने का मामला सामने आया है। महिलाओं पर हुए इस घातक हमले से कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बदमाशों ने हमले के बाद महिलाओं से उनके गहने छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

आपको बता दें कि घटनास्थल के पास खड़े युवक ने इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो बना के सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। यह घटना 6 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह सुर्ख़ियों में आ गया है।

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि, यह विवाद जमीन को लेकर हुआ था और ये वीडियो झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र का है।

घटना में घायल महिला कमलेश ने जानकारी दी कि, रामनगर डेरे के दबंग उनकी जमीन और मकानों पर कब्जा करना चाहते थे। दबगों का जब महिलाओं ने विरोध किया तब बदमाशों ने लाठी-डंडे और कुल्हाडी से उन पर हमला बोल दिया। दबगों ने सिर्फ हमला ही नहीं किया बल्कि, महिला के गहने भी छीन लिए। इस हमले में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हो गईं।

वहीं पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि, वे पिछले कई दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चिरगांव थाने के चक्कर काट रही थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस के आला अधिकारियों ने तत्काल ही मामले का संज्ञान लेते हुए, सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News