लड़कियों को छेड़ा तो पाताल से भी ढूंढ़ निकालूंगा- नवनीत सिकेरा

यदि आप उत्तर प्रदेश से हों या इस राज्य से किसी भी तरह से जुड़े हुए हों, तो नवनीत सिकेरा का नाम आपके लिए अजनबी साबित नहीं होगा। यूपी के आईपीएस अधिकारी नवनीत अपने दम पर कई पुरस्कार और उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। लोग इन्हें असल जिंदगी का सिंघम कहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि अगर बच्चियों के साथ गलत हरकत की तो कतई आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

नवनीत सिकेरा ने दी चेतावनी …

आपको बता दें, ट्विटर पर ट्वीट करते हुए आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने गलत हरकत करने वाले को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यह बात दोहराना चाहता हूं। इसे अच्छी तरह से समझ भी लें और याद भी रखें| हम सब इस मुहिम में साथ हैं। अगर कोई भी गलत हरकत की तो यकीन मानिए हम आपको पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

आज के समय में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को देखते हुए आईपीएस नवनीत सिकेरा ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। हाल ही में हुई आगरा की घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पूरे प्रदेश की जनता भी अब पुलिस से पूछने लगी है कि अगर यही माहौल रहा तो उनकी बेटियां कैसे महफूज रहेंगी।

इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है

आपको बता दें कि लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। नवनीत सिकेरा ने हमेशा ही महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए अनेकों प्रयास किये। लिहाजा वह सफल भी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News