बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : हालत नाजुक, दो गिरफ्तार

0

आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बीटेक की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

गम्भीर हालत में उसे एसएन मेडकिल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोचिंग जा रही पीड़िता को भगवान टॉकीज के पास से मंगलवार देर शाम अगवा कर लिया गया था। इसके बाद उसे एक स्कूल के पास ले जाकर दुष्कर्म किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।

छात्रा खंदारी क्षेत्र स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग करती थी। शहर के एक कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह घर से स्कूटी से कोचिंग के लिए निकली थी।

उसी समय भगवान टॉकीज के पास दो युवकों ने उसे अगवा किया। वहां दो और युवक पहले से मौजूद थे। चारों ने दुष्कर्म किया और भाग गए।
शाम साढ़े छह बजे उधर से गुजरे कुछ युवकों ने छात्रा को घायल अवस्था में देखा। वे छात्रा को उसके घर ले गए। छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News