March 19, 2025

राफेल मामले में भाजपाइयों ने कांग्रेस अध्यक्ष का फूंका पुतला

IMG-20181214-WA0020.jpg

अयोध्या। सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल मामले में मोदी सरकार को क्लीन चिट देते हुये सभी 06 याचिकाओं को खारिज करते हुये कहा कि राफेल सौदे में कुछ भी गलत नहीं हुआ और इस मामले में किसी भी जांच की जरूरत नहीं है। यह फैसला आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के सामने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश जायसवाल व पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंककर, राहुल गांधी कौन है? चोरो का सरदार है। अब तो यह स्पष्ट है कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट है का जोरदार नारा लगाते हुये प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश जायसवाल ने कहा कि जब भी मोदी सरकार राष्ट्र हित मेंं कोई फैसला करती है। कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां उसके खिलाफ अनैतिक रूप से शोर मचाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करती हैं। राफेल सौदे से चीन और पाकिस्तान को सबसे ज्यादा दिक्कत थी जिनके मोहरे के रूप में राहुल गांधी ने इस सौदे को झूठा आरोप लगाकर यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं यह अन्तर्राष्ट्रीय षड्यन्त्रों के तहत तो नहीं। पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि देश की जनता में भ्रम फैलाने वालों के चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। इनको 2019 के चुनावों में गम्भीर दुष्परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा महानगर महामंत्री अरविन्द सिंह, विश्वहिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय रस्तोगी, पूर्व सभासद संग्राम सिन्हा, दिनेश जायसवाल, राजीव शुक्ला, पार्षद मुरारी यादव, पूर्व नगर महामंत्री किशन मौर्य सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला सहसंयोजक विजेयता जायसवाल, गुड्डी, जयसिंह छोटे, सुरेश गुप्ता, संजय पाण्डेय, रामनगर मण्डल महामंत्री ओम मोटवानी, दिलीप प्रजापति, अर्जुन लाल गुप्ता, विवेक पाण्डेय, अमित तिवारी बाबा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading