June 18, 2025

अयोध्या में नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री भांडाफोड़,दो गिरफ्तार

IMG-20181201-WA0057.jpg

अयोध्या ! अयोध्या जिले में महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम ताहिरपुर, बरौली में मढ़ना मोड़ पर गुटखा बनाने की नकली फैक्ट्री पकड़ी गई है। थानाध्यक्ष महाराजगंज राकेश कुमार गुप्त ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ताहिरपुर, बरौली गांव में मढ़ना मोड़ पर गुटखा बनाने की नकली फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर उप निरीक्षक चंद्रमणि यादव, उप निरीक्षक प्रेमचंद्र गौतम, उप निरीक्षक कमलेश, उप निरीक्षक सुमित कुमार वर्मा ने दल-बल के साथ पहुंचकर फैक्ट्री पर छापा मारा।
एसआई चंद्रमणि यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान देखा गया कि फैक्ट्री के संचालक पवन गुप्त, महेश प्रताप गुप्त, निवासी पूरा बाजार, थाना महाराजगंज अपने साथी उमेश सिंह उर्फ डब्बू पुत्र तेजभान सिंह निवासी नारा, थाना महाराजगंज के साथ मिलकर नकली फैक्ट्री में नकली गुटखा तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान पवन कुमार गुप्त व उमेश सिंह ने बताया कि हम लोग नकली गुटखा बनाकर नामी कंपनियों के नाम पैकिंग कर बेचते हैं। एसआई ने बताया कि पकड़े गए लोग फैक्ट्री से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। उनके पास से एक पाउच पैकिंग मशीन ,एक बोरी की सिलाई मशीन एक सुपारी कटर मशीन ,खाली रैपर से भरी एक बोरी, तंबाकू 6 बोरी , कटी सुपारी 10 बोरी,14 बोरी गुटखा पैक और धागा रोल आठ पीस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को धारा 269 ,467, 468 ,471 ,3 ,63 व 65 के तहत जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सलिप्त अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading