June 20, 2025

अभिनेता राजपाल यादव को हुई जेल

rajpal_yadav_rajpal_yadav_3_months_jail_term__15435805902555029562201933415.jpg

राजपाल यादव के फैंस के लिए बुरी खबर, 5 करोड़ का लोन न चुकाने पर हुई जेल

मुंबई. बॉलीवुड के जाने माने हास्‍य अभिनेता राजपाल यादव के फैंस के लिए बुरी खबर है। राजपाल यादव को लोन न चुकाने के आरोप में दिल्ली की एक अदालत ने 3 महीने जेल की सजा सुनाई है। यह लोन उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए ली थी। इस खबर से उनके फैंस को झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता के लिए दिल्ली के एक बिजनसमैन से 5 करोड़ रुपये लोन के रूप में लिए थे। लोग 2010 में राजपाल और उनकी पत्नी राधा ने लिया था। फ‍िल्‍म साल 2012 में रिलीज हुई और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। यही वजह रही कि राजपाल यादव बिजनेसमैन का लोन नहीं चुका पाए।

लोन न चुकाने के बाद दिल्ली की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल की कंपनी श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सजा का ऐलान होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल को तुरंत हिरासत में लेने का आदेश दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading