यूपी पुलिस से भरोसा टूटने के बाद पंखुरी पाठक ने दिल्ली पुलिस को दी तहरीर
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/10/picsart_10-08-114275645306206889422.jpg?fit=640%2C596&ssl=1)
उत्तर प्रदेश पुलिस से भरोसा टूटने के बाद सोशलिस्ट लीडर व सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुरी पाठक ने दिल्ली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गोहार लगाई है।लेकिन अभी तक मुकदमा नही दर्ज हुआ है।इन्होंने तहरीर की कांपी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले में सामिल लोगों के आपराधिक इतिहास भी खंगालने की बात कही है।बताते चले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली कस्बे के मोहल्ला वैशपाड़ा में 6 अक्टूबर की दोपहर सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर जानलेवा हमला हुआ था।आरोप है कि वहां पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पंखुड़ी पाठक की गाड़ी पर हमला बोल दिया।इस हमले में बाल-बाल बचीं जबकि उनके दो साथी घायल हो गए।पंखुड़ी पाठक ने फेसबुक पर लाइव होते हुए कहा था कि यूपी की कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।उनकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।उनके साथ आये लोग इस हमले में घायल हो गये।मदद के लिए उनके पास तक पुलिस भी नहीं पहुंच सकी।मामले की उन्होंने तहरीर भी दी पर हमलावरों के विरुद्ध कोई कार्रवाई यूपी0 पुलिस द्वारा नही की गई।तो उन्होंने दिल्ली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिये तहरीर दी है।दिल्ली में भी अभी तक इनकी तहरीर पर कोई मुकदमा नही दर्ज किया गया।इन्होंने कहा कि मैं न्याय के लिये अंतिम चौखट तक जाऊंगी।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)