गोंडा में अपहरण कर बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर

गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात सो रही आठ वर्षीय बालिका को एक युवक उठा ले गया। दुष्कर्म कर उसे धमकी देते हुए सड़क के किनारे छोड़ फरार हो गया। परिवारीजन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित बालिका को अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पीड़िता की हालत गंभीर : पीड़ित बालिका का लखनऊ में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर है। एसपी ने बताया कि बालिका से पुलिस टीम आरोपी युवक के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर रही है।
घर से उठा ले गए युवक : बालिका की नानी का कहना है कि सोमवार की रात वह अकेले सो रही थी। नातिन ने बताया कि जब वह सो रही थी तो एक युवक आया और उसे गांव के कुछ दूर उठा ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसे मारने की धमकी दी। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसे घर से कुछ दूर सड़क के किनारे रात में ही छोड़कर आरोपी भाग निकला।
