मिशन 2019 से पूर्व भाजपा ने संगठन मजबूत करने का कार्य किया किया तेज,मवई ब्लॉक पहुंचे अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम निहाल निषाद ने सेक्टर प्रभारियों प्रवासियों व संयोजको के साथ की बैठक।

0

बैठक में सभी सेक्टर प्रभारियों को तीन दिन में बूथ समितियों का गठन कर 50-50 नए सदस्य बनाने का किया आवाहन।

मवई ! भाजपा मिशन 2019 को फतेह करने के लिये अपनी रणनीति के तहत संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है।जिसके परिपेक्ष्य मंगलवार को मवई पहुंचे अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम निहाल निषाद ने ब्लॉक में सेक्टर प्रभारी प्रवासी व संयोजक के साथ एक बैठक की।लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने सेक्टर प्रभारियों सहित कार्यकर्त्ताओं को कई मूल मंत्र बताये।उन्होंने बताया 5,6,7 सितम्बर से बूथ का कार्य शुरू होगा।जिसे आप सभी को पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करना है।इस तीन दिवसीय अभियान सभी को मिलकर नई बूथ समितियों का गठन करना है।साथ ही प्रत्येक बूथ पर 50-50 नए सदस्य बनाने है।बैठक को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास।भाजपा एक संगठनात्मक लोकतांत्रिक पार्टी है।जो देश के प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए योजना चला रखी है।उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली और सुरक्षा का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के सामान्य बिजली वितरण व्यवस्था लागू किया है।इस मौके पर बैठक में मौजूद मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।उसके बाद बैठक में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता त्याग और आदर्श के मापदंडों को तय करके।राष्ट्र सेवा के प्रति अडिग है।इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक कसौधन मवई मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा राजेश यादव तेज तिवारी दीपक शुक्ला धर्मेंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News