March 19, 2025

फैजाबाद की कुछ खास खबरें

[फैजाबाद की खबरे]

?जिले के तीन थाना क्षेत्रों में अवैध मिट्टी खनन। खनन विभाग ने मारा छापा। चार डंफर तीन जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर ट्राली सीज। तारुन थाना क्षेत्र के जैतपुर निधियावां में अवैध मिट्टी खनन में एक ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी मशीन सीज। थाना पूराकलंदर के मधुपुर में अवैध मिट्टी खनन पर दो डंफर एक जेसीबी मशीन सीज। थाना इनायतनगर क्षेत्र के परुवा गांव में अवैध मिट्टी खनन पर दो डंफर एक जैसी मशीन सीज।

?नगर निगम की वोटर लिस्ट से सैंकड़ों मतदाताओं के नाम गायब। बृहस्पति कुंड वार्ड व देवकाली वार्ड के मतदाताओं ने एसडीएम सदर से की शिकायत। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष जनार्दन पांडे के घर के 16 वोट मतदाता सूची से गायब। मतदाता सूची में नाम ना आने पर करेंगे धरना प्रदर्शन। 22 नवंबर को है नगर निगम का चुनाव।

?गोसाईगंज नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सपा में शामिल। सपा ने दिया अध्यक्ष का टिकट। सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे निवर्तमान अध्यक्ष रमेश चंद्र कसौधन। निर्दलीय अध्यक्ष थे रमेशचंद्र कसौधन।सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने पार्टी में कराया शामिल। पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव समेत नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद।

?कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कप्तान सिंह ने किया नामांकन। अयोध्या नगर निगम से कम्युनिस्ट पार्टी के मेयर प्रत्याशी हैं कप्तान सिंह।पार्टी के जिला मंत्री अनिल तिवारी व सूर्यकांत पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ करवाया नामांकन।

?खेत का मेड़ बांधते समय विपक्षी ने अधेड़ पर किया फावड़े से जानलेवा हमला।गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती। थाना खंडासा के हाड़मऊ गांव की घटना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading