बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में BJP की हार पर नितिन नवीन ने क्या कहा? मांजलपुर जीत पर भी सामने आया बयान
Highlights बिहार के बांकीपुर और एमपी के दतिया उपचुनाव में BJP को मिली है हार…
<span class="img-name">बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन </span> <span class="img-source">Image Source : PTI/FILE </span>
- बिहार के बांकीपुर और एमपी के दतिया उपचुनाव में BJP को मिली है हार।
- गुजरात की मांजलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी जीती।
- चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे- नितिन नवीन।
नई दिल्ली: गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में आए नतीजों पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान सामने आया है। गौरतलब है कि इन 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी को 2 विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है और एक में जीत मिली है।
नितिन नवीन ने क्या कहा?
नितिन नवीन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।नितिन नवीन ने कहा, “बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”
गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनावों के क्या रहे नतीजे?
गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनावों में बीजेपी को जीत मिली है। यहां से बीजेपी के सतेन्द्रभाई पटेल जीते हैं। उन्हें 55481 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के भीखाभाई रबारी रहे। उन्हें 24851 वोट मिले। यानी बीजेपी के सतेन्द्रभाई पटेल ने 30630 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनावों के क्या रहे नतीजे?
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को जीत मिली। उन्हें 64151 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार रहे। उन्हें 44827 वोट मिले। यानी जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को 19324 वोटों से हराया।ये चुनाव काफी दिलचस्प रहा क्योंकि जन सुराज पार्टी का अब विधानसभा में एक विधायक होगा। बीते विधानसभा चुनावों में पहली बार मैदान में उतरी जनसुराज पार्टी को उस वक्त एक भी सीट नसीब नहीं हुई थी। ऐसे में ये जीत जन सुराज के लिए काफी अहमियत रखती है।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनावों के क्या रहे नतीजे?
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते। उन्हें कुल 66757 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी के आशुतोष तिवारी रहे। उन्हें 60741 वोट मिले। यानी कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी को 6016 वोटों से हराया।

