August 4, 2026

महिला पहलवान यौन शोषण केस में फैसला आज , बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर पर आरोप,

file_000000003c0c8208a8873dfc3f34b7ac

बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर पर आरोप, 2 जुलाई को कोर्ट ने निर्णय रखा था सुरक्षित।

नई दिल्ली ! महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट सोमवार को अपना फैसला सुना सकती है। मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा पूर्व महासचिव विनोद तोमर आरोपी हैं। छह महिला पहलवानों की शिकायतों से जुड़े इस मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने दो जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।दिल्ली पुलिस ने जून 2023 में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने मई 2024 में बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। वहीं, एक शिकायत में उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।मामले की सुनवाई के दौरान छह शिकायतकर्ता पहलवानों समेत 32 गवाहों के बयान दर्ज किए गए।अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित किया।बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों से इनकार किया है।यह मामला 2023 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब महिला पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। अब अदालत के फैसले पर खेल जगत और राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading