June 12, 2025

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025: अमर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

IMG-20250513-WA0252.jpg

अयोध्या : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।जिसमे अमर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।कक्षा 10 के टापर्स बच्चों में छात्रा अंशिमा श्रीवास्तव ने 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निहारिका सिंह 95.8%, परिणिका महिंद्रा 95.6%, निलेश कुमार यादव 93%, दर्पण 92.2%, समीक्षा शर्मा 91.8%, अथर्व सिंह 91.2%, प्रिंस मौर्य 89.4%, सचिन कशौधन 89%, वैष्णवी पांडे 87%,अन्वीषा सिंह 88.6%, निखिल कुमार 87.4%, सामरा महमूद 87%, प्रांजलि पांडे और अदिति सिंह ने 86.6%, तथा वंशिका सिंह ने भी 86.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय की श्रेष्ठता को सिद्ध किया।वही कक्षा 12वीं के प्रथम बैच के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर्ष सिंह 92%, कार्तिकेय मौर्य 90% और अभिनव यादव ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता दिखाई।—

जीव विज्ञान: साक्षी यादव और शिवांगी अग्रहरी – 91 अंक

रसायन विज्ञान: विशाल पांडेय – 86 अंक

भौतिक विज्ञान: वंश पाठक – 90 अंक

विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100% रहा, जो विद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आशुतोष पांडेय और प्रधानाचार्या आकांक्षा त्रिपाठी सभी का उत्साहवर्धन किया।

अयोध्या से आदित्य तिवारी की रिपोर्ट

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading