पत्नी मायके गई, इधर शख्स ने अपने 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी लगाई फांसी
<span class="author"> </span> शख्स ने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी
शख्स ने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक सनकी शख्स ने अपने चार नाबालिग बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शख्स की पत्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी। घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चकरी गोटिया गांव की है।

