BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर गाजियाबाद में हुए बेहोश, समर्थकों ने अस्पताल पहुंचाया, देखें VIDEO
<span class="author">Image Source : INDIA TV </span> Breaking News
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक बड़ा मामला सामने आया है। गाजियाबाद में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर बेहोश हो गए हैं। समर्थकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गाजियाबाद डीएम कार्यालय के बाहर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया। गौरतलब है कि इन सांसद ने राणा सांगा को लेकर टिप्पणी की थी। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक विधायक नंद किशोर की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गए।

