April 25, 2025

अयोध्या : मां कामाख्या धाम महोत्सव में पहुंचे निरहुआ बोले-कामाख्या धाम पर भी बनेगी भोजपुरी फिल्म

4dd2ac9d-ab58-4b41-96b6-d98a80973039_1741710073045.jpg

अयोध्या धाम से 70 किलोमीटर दूर सुनबा के जंगलों में स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में चल रहे सात दिवसीय महोत्सव में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने शिरकत की। महोत्सव के छठे दिन उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।निरहुआ ने फिल्म इंडस्ट्री में आ रहे बदलाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब महापुरुषों और धार्मिक स्थलों पर फिल्में बन रही हैं। भोजपुरी फिल्में पारिवारिक हो गई हैं। उन्होंने मां कामाख्या धाम पर भी फिल्म बनाने की योजना की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म निर्माण में अच्छा सहयोग कर रही है। निरहुआ ने कहा कि यह महोत्सव एक शुरुआत है। आगे बड़े कलाकारों को यहां लाया जाएगा। मां के धाम पर हर साल ऐसे कार्यक्रम होंगे।होली पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह प्यार का त्योहार है। इसमें दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी पर टिप्पणी करते हुए।उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया। निरहुआ ने कहा कि भोजपुरी में अब ऐतिहासिक, संस्कृत और भक्ति फिल्में बन रही हैं। ये फिल्में पूरा परिवार एक साथ देख सकता है। फिल्मों से अश्लीलता खत्म हो रही है।कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम, प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य रुदौली, प्रभारी निरीक्षक खण्डासा संदीप सिंह, थानाध्यक्ष मवई संदीप त्रिपाठी, थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेंद्र कुमार आजाद, पुलिस चौकी प्रभारी कामाख्या अक्षय पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ला, महोत्सव के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी,कमलेश यादव, लोक गायक विवेक पाण्डेय हरिओम तिवारी मोनिका पाठक सहित बड़ी संख्या में महोत्सव में आए लोग शामिल रहे।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading