छत्तीसगढ़ : निकाय चुनाव के वोटों की गिनती है जारी, कौन जीता कौन हारा-जानें अपडेट्स
<span class="author">Image Source : FILE PHOTO </span> छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव का रिजल्ट आज
छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद आज सुबह नौ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती हो रही है। उसके बाद सुबह 9.30 बजे से ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) के मतों की गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला होगा। वोटों की गिनती को लेकर मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जानें कौन जीता कौन हारा
- नारायणपुर में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा। 13 वार्डो में भाजपा जीती और दो वार्डो में कांग्रेस।
- बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गीता सोम पुजारी की 1376 जीत। कांग्रेस के सुनीता हेमला को हराया।
- दुर्ग के रिसाली उप चुनाव में भाजपा के हर वंश केसरिया को 593 और कांग्रेस के राहुल राय को 814 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी जीते।
- धमतरी की नगरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा के बलजीत छाबड़ा की 200 मतों से जीत हुई है।
- 11 पार्षद पदों पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय की जीत हुई।
आज तय हो जाएगा-जीत किसकी
इस नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा जहां इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की कोशिश में है, तो वहीं कांग्रेस फिर से सत्ता में आने की उम्मीद लगा कर बैठी है। ऐसे में आज तय हो जाएगा कि जीत किसकी होगी।
32 प्रत्याशी पहले ही विजयी घोषित
सबसे बड़ी बात ये है कि मतदान से पहले ही 32 प्रत्याशी पार्षदों ने अपने पद पर जीत दर्ज कर ली थी। इसमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पार्षद शामिल हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी जीते हैं। बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हो चुकी हैं।

