May 21, 2026

रुदौली के बिचाला गांव में कोटे का चुनाव साकुशल संपन्न,सुनील रावत को 123 मतों से मिली जीत

IMG-20240909-WA0141.jpg

रुदौली(अयोध्या) ! रुदौली ब्लाॅक के ग्राम सभा बिचाला पंचायत भवन परिसर में सोमवार को गांव सभा की खुली बैठक हुई। इसमें कोटेदार का चुनाव किया गया।दरअसल विवाद के चलते यहां तीन बार लोगो को मायूस लौटना पड़ा था।इसलिए इस बार पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच साकुशल चुनाव हुआ संपन्न हुआ,और सुनील कुमार को 123 मतों से विजयी घोषित करते हुए कोटेदार पद चयन कर दिया गया।

चुनाव प्रभारी एडीओ ऑपरेटिव जयचंद्र वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सचिव विकास रावत कानूनगो अनिल यादव हल्का लेखपाल प्रतीक सिंह व ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव की मौजूदगी में हुए कोटेदार के चयन में गांव के दो लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की।एक से अधिक दावेदार होने पर मतदान कराया गया।जिसमें सुनील रावत को कुल 450 और आत्मा यादव को कुल 327 मत मिले।इस तरह सुनील रावत ने 123 मत से जीत हासिल करने पर उनके नाम दुकान का आवंटन किया गया।

इस दौरान थाना रूदौली से कोतवाल संजय मौर्या, शुजागंज चौकी प्रभारी शंकर लाल यादव कांस्टेबल अनुज यादव,धर्मेंद्र यादव, अभिषेक रावत,अमित,कुमार,महिला कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading