July 3, 2025

स्नातक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,प्रदेश महामंत्री बने अंकुर देव मीडिया प्रमुख सुधांशु त्रिपाठी

IMG-20240901-WA0169.jpg

सुल्तानपुर ! अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश प्रभारी योगेश सिंह सेंगर ने पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय की उपस्थिति में प्रदेश विधि संयोजक रहे स्थाई अधिवक्ता भारत सरकार एवं राज्य विधि अधिकारी, उ.प्र. सरकार,के अंकुर देव राय को प्रदेश महामंत्री ,प्रदेश उपाध्यक्ष रहें सुधांशु त्रिपाठी को मीडिया प्रमुख का कार्यभार दिया है। जो अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रहें हैं।

प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने पत्र जारी कर उनको संगठन से जुड़ने का आभार व्यक्त किया है।इसके अलावा अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने उत्तर प्रदेश के क्षेत्र व सभी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष का भी मनोनयन किया है।जिससे संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र अश्विनी चतुर्वेदी, अयोध्या क्षेत्र डॉक्टर दिव्य दर्शन तिवारी (प्राचार्य) कानपुर क्षेत्र संतोष तिवारी (अध्यापक),ब्रज क्षेत्र डॉक्टर थान सिंह कुशवाहा,पश्चिम क्षेत्र ओमेंद्र आर्य, बरेली क्षेत्र विमलेंद्र शर्मा को बनाया गया है । प्रदेश मीडिया प्रमुख सुधांशु त्रिपाठी ने सभी साथियों से संगठन को मजबूत बनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर अयोध्या मण्डल के मिडिया प्रभारी संतोष पाण्डेय, अरुण प्रजापति शीतला प्रसाद पाण्डेय, अरविंद मौर्य, अभिषेक पांडे, सुमित पाण्डे,प्रशांत शुक्ला जितेंद्र सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading