June 13, 2025

राम नाम के सुमिरन से मनुष्य को पापों से मिलती है मुक्ति-आचार्य प्रेम जी

IMG_20221207_193933.jpg

फोटो-कथा व्यास आचार्य प्रेमजी महाराज

मवई ! कलियुग में श्रीराम कथा मनुष्य को मोक्ष का रास्ता दिखाती है। राम नाम के सुमिरन से सारे पाप कट जाते हैं।ये बात मवई ब्लॉक क्षेत्र के बसौड़ी गांव में नवनिर्मित हरिशंकरी माता के मंदिर पर चल रही श्री राम कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य प्रेम जी महाराज ने राम कथा के महात्म्य को बताते हुए कही।श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीराम कथा मनुष्य के दुखों का नाश करती है।व मनुष्य के लिए मोक्ष का रास्ता खोलती है।इसके बाद श्री शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि शिव ब्रह्म और पार्वती शक्ति का प्रतीक हैं।इस दौरान प0 राम किशोर अवस्थी विनय कृष्ण शुक्ल चंद्रपाल विश्वकर्मा पृथ्वी नाथ अशोक यादव राम सुरेश शुक्ल अवनीश अवस्थी सुभाष रावत राजेश शर्मा रामसनेही आदि लोगों ने कथा का श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading