July 27, 2024

श्रावण मास 2022: सावन के पहले दिन इन राशियों को मिलेगा भोलेनाथ के साथ श्रीहरि का आशीर्वाद

0

श्रावण मास ! देवों के देव महादेव को समर्पित सावन मास की शुरुआत 14 जुलाई, गुरुवार से हो रही है। शास्त्रों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। ऐसे में सावन के पहले दिन भगवान शंकर के साथ भगवान विष्णु की कृपा हो सकती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन मास के पहले दिन कुछ राशियों पर भगवान शंकर की विशेष कृपा हो सकती है। जानें किन राशियों को मिलेगा भोलेनाथ के साथ श्रीहरि का आशीर्वाद-

वृषभ- वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र को धन व वैभव का कारक माना गया है। ऐसे में सावन के पहले दिन वृषभ राशि वालों पर भगवान शिव के साथ श्रीहरि की कृपा हो सकती है।

कर्क- कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र हैं। चंद्र ग्रह के कारक चंद्रदेव व भगवान शिव हैं। ऐसे में कर्क राशि वालों के लिए सावन का पहला दिन लाभकारी साबित हो सकता है।

सिंह- सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। सूर्य को साक्षात भगवान विष्णु माना जाता है। भगवान विष्णु की यह प्रिय राशियों में से एक है। ऐसे में सावन मास के पहले सिंह राशि वालों पर भगवान शंकर के साथ भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहेगी।

तुला- तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र को धन, वैभव व विलासिता का कारक माना गया है। शुक्र देव की कृपा होने से आपको मां लक्ष्मी का साथ मिलेगा। सावन मास के पहले दिन आप पर श्रीहरि के साथ भगवान शंकर की कृपा रहेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News