यूपी में अजब मुठभेड़: पुलिस ने चलाई सात गोली, सातों बदमाशों के पैर में एक ही जगह लगी

यूपी में अजब मुठभेड़: पुलिस ने चलाई सात गोली, सातों बदमाशों के पैर में एक ही जगह लगी
गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी सरकार (yogi government) गौं सरक्षण के लिए एक दम सख्ती बरत रही है। लेकिन फिर भी कुछ बदमाश चोरी-छिपे घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं। गाजियाबाद पुलिस ( gaziabad police) ने ऐसे ही 7 युवकों को गिरफ्तार किया है, जो बंद कमरे में गाय को काट रहे थे। इस दौरान पुलिस और बदमशों के बीच मुठभेड़ (encounter) भी हुई। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों को गोली मारी, लेकिन इत्तेफाक से यह गोली सभी को घुटने से नीचे पैर में लगी। जो कि चर्चा का विषय बनी हुई है।
गोदाम में मवेशियों को काटते मिले बदमाश
दरअसल, यह घटना गाजियाबाद जिले के बेहटा हाजीपुर थाने इलाके की है। जहां पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग एक गोदाम में मवेशियों को काट रहे हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपी उनको काट रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सभी को घरे लिया। फिर आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी।
पुलिस-बदमाशों में चली 20 राउंड फायरिंग
बताया जाता है कि आरोपियों ने अपने बचाव में करीब 7 राउंड फायर किए। जिसके जवाब में पुलिस ने भी करीब 13 राउंड फायर किए। इस मुठभेड़ में करीब 7 बदमाश घायल हो गई। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
1. मुस्तकीम, निवासी इकराम नगर मुस्ताफाबाद लोनी-गाजियााद
2. सलमान, निवासी मुस्तफाबाद (मुफ्फुरनगर)
3. नाजिम. निवासी जनता कॉलोनी (दिल्ली)
4. मोनू, निवासी नईपुरा इंर्दपुरी लोनी (गाजियाबाद)
5. आसिफ, निवासी अशोक बिहार (गाजियाबाद)
6. बोलर, निवासी प्रेमनगर कस्बा कॉलोनी (गाजियाबाद)
7. इंतजार, निवासी 30 फुटा रोड लोनी (गाजियाबाद)
वहीं पुलिस गिरफ्तार से जो दो आरोपी बाहर हैं उनके नाम भूरा और दानिश हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौके से भागने में कामयाब रहे।
